Error: An error has occurred while getting the output. Error: The svg file (wiki://media>wiki:logo.svg) is not a valid svg. Error: Error while loading HTMLError: attributes construct error , Loaded text: Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019

विज्ञान (Science) वह व्यवस्थित ज्ञान या विद्या है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं। विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिये भी करते हैं, जो तथ्य, सिद्धान्त और तरीकों को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है। इस प्रकार कह सकते हैं कि किसी भी विषय के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। विज्ञान के 'ज्ञान-भण्डार' के बजाय वैज्ञानिक विधि विज्ञान की असली कसौटी है।

उद्धरण: विज्ञान, https://hi.wikipedia.org/w/index.php?title=%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A8&oldid=4933834

अनेकसंशयोच्छेदि, परोक्षार्थस्य दर्शकम् । सर्वस्य लोचनं शास्त्रं, यस्य नास्त्यन्ध एव सः ॥ [(हितोपदेशः, https://sa.wikisource.org/s/4lk)] (अनेक संशयो को दूर भगाता है, जो सर्वविदित नहीं है उसका दर्शन कराता है, विज्ञान सभी के लिए आँख है और जिसके पास ये नहीं है वो अँधा है | )

विज्ञान अंग्रेज़ी के शब्द साइन्स (Science) का हिन्दी रूपान्तर है, इसकी उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द Scientia से हुई है।

Scientia का अर्थ है, ज्ञान या जानना। प्राकृतिक विज्ञान प्रकृति और भौतिक दुनिया का व्यवस्थित ज्ञान होता है, या फ़िर इसका अध्ययन करने वाली इसकी कोई शाखा।

Task Runner