This is an old revision of the document!
Table of Contents
शब्दावली
ज्ञान की किसी विशेष विधा (कार्य क्षेत्र) में प्रयोग किये जाने वाले शब्दों की उनकी परिभाषा सहित सूची पारिभाषिक शब्दावली (glossary) या पारिभाषिक शब्दकोश कहलाती है। उदाहरण के लिये रसायन विज्ञान के अध्ययन में आने वाले शब्दों एवं उनकी परिभाषा को रसायन विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली कहते हैं।
तकनीकी शिक्षा में हिन्दी भाषा के प्रयोग की समस्या
Reaction केलिए सही शब्द रसायन विज्ञान में अभिक्रिया है, जबकि भौतिक विज्ञान में प्रतिक्रिया , और मनोविज्ञान में अनुक्रिया | अतः भाषाविद के साथ साथ विषय विशेषज्ञ की राय से ही उपयुक्त शब्दावली का निर्माण हो सकता है | इस अनुभाग के पन्नो में रसायन विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के शब्दों की सरल व्याख्या दी गयी है | अन्यान संदर्भों से English शब्द चुने गए है तथा वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा मान्य हिन्दी शब्द के साथ गूगल की मदद से सर्वाधिक प्रचिलित हिंदी शब्द भी दिया टिप्पड़ी में कैसा, कौन सा शब्द रसायन विज्ञान में उपयोगी होगा और क्यों, विचार व्यक्त किये गए है| किसी भी चर्चा के लिए पेज के यूआरएल के साथ अपने विचार ईमेल करें. glossary@rsyn.org