Error: An error has occurred while getting the output. Error: The svg file (wiki://media>wiki:logo.svg) is not a valid svg. Error: Error while loading HTMLError: attributes construct error , Loaded text: Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019

परमाणु एक दूसरे के साथ अलग-अलग तरीकों से जुड़कर बड़ी संख्या में अणु बना सकते हैं। वास्तव में एक अणु में परमाणुओं के बीच रासायनिक बंधनों का वर्णन अनिवार्य रूप से एक अणु में परमाणुओं के नाभिक के आसपास इलेक्ट्रॉन वितरण का वर्णन है। अणुओं में तीन मुख्य प्रकार के बंधन होते हैं।

Types of Chemical Bond

आबंध के प्रकार

सामान्यतः रासायनिक आबन्ध को तीन भागों में विभाजित किया जाता है-

1. आयनिक बन्ध

यह बन्ध आयनों के मध्य आकर्षण से बनता है। आयनिक बंध तब उत्पन्न होता है जब एक या एक से अधिक वैलेंस इलेक्ट्रॉनों को एक परमाणु से दूसरे में स्थानांतरित किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप सकारात्मक और नकारात्मक रूप से चार्ज किए गए आयन बनते हैं।

2. सहसंयोजक आबन्ध

इलेक्ट्रॉन के समान साझा से बनता है। वह बंधजो समान या विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों के पारस्परिक बंटवारे से उत्पन्न होता है। H2 अणु का बनना सहसंयोजक बंध निर्माण का मामला है।

3. उपसहसंयोजक आबन्ध

इलेक्ट्रॉन के असमान साझेदारी से बनता है। उपसहसंयोजक आबन्ध तब उत्पन्न होता है जब दोनों साझा इलेक्ट्रॉनों को केवल एक परमाणु द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसे दाता के रूप में जाना जाता है। एक उपसहसंयोजक आबन्ध केवल गठन के तरीके में सहसंयोजक आबन्ध से भिन्न होता है। एक बार एक उपसहसंयोजक आबन्ध बन जाने के बाद, इसे सहसंयोजक आबन्धसे अलग करने का कोई तरीका नहीं है।

संयोजकता आबंध सिद्धान्त

सन 1927 में हिटलर तथा लंदन ने विपरीत इलेक्ट्रान चक्रणों के युग्मन तथा उदासीनीकरण पर आधारित सिद्धांत बनाया । हिटलर तथा लंदन के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक युग्म बंध तभी बनता है जब भाग लेने वाले इलेक्ट्रॉनों का चक्रण विपरीत दिशाओं में हो। इस प्रकार वे आबंध बनाकर अपने चक्रण का उदासीनीकरण कर लेते हैं जिससे उनकी ऊर्जा में कमी आ जाती है जो बंध को स्थायित्व प्रदान करती है ।

रासायनिक आबंधों का आधुनिक वर्गीकरण

आधुनिक काल में रासायनिक आबंधों का वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से किया जाता है- [A] प्रबल आबन्ध

[B] सहसंयोजी आबन्ध

सिग्मा आबन्ध

  1. 3c-2e
  2. बेंट आबन्ध
  3. 3c-4e
  4. हाइड्रोजन आबन्ध,
  5. डाईहाईड्रोजन आबन्ध,
  6. एगोस्टिक इंट्रैक्शन)
  7. 4c-2e

पाई आबन्ध

  1. पाई बैकबाँन्डिंग
  2. कॉन्जुगेशन
  3. हाइपरकॉन्जुगेशन
  4. एरोमैटिसिटी
  5. धातु एरोमैटिसिटी

डेल्टा आबन्ध

  1. क्वाड्रुपल आबन्ध
  2. क्विंटुपल आबन्ध
  3. सेक्स्टुपल आबन्ध
  4. द्विध्रुवी आबन्ध
  5. हैप्टिसिटी

[C] आयनिक आबन्ध

  1. कैटायन-पाई अनुक्रिया
  2. साल्ट ब्रिज

[D] धात्विक आबन्ध

  1. धातु एरोमैटिसिटी

[E] दुर्बल आबन्ध

हाइड्रोजन आबन्ध

  1. डाइहाईड्रोजन आबन्ध
  2. डाईहाइड्रोजन काम्प्लेक्स
  3. लो बैरियर हाईड्रोजन आबन्ध
  4. सम्मितीय हाईड्रोजन आबन्ध
  5. हाइड्रोफाइल

[F] अन्य असंयोजी

  1. वान डर वाल बल
  2. यांत्रिक आबन्ध
  3. हैलोजन आबन्ध
  4. ऑरोफिलिसिटी
  5. इंटरकैलेशन
  6. स्टैकिंग
  7. एन्ट्रोपिक बल
  8. रासायनिक ध्रुवता

[G] अन्य

  1. डाईसल्फाइड आबन्ध
  2. पेप्टाइड आबन्ध
  3. फॉस्फोडाइएस्टर आबन्ध
Task Runner