माक्षिक

Pyrites

माक्षिक या पाइराइट (Pyrite) एक खनिज है जो लौह और गंधक का यौगिक (Fe S2) है। इसे 'मूर्खों का सोना' (fool's gold) भी कहते हैं। इसमें लौह की मात्रा ४६.६ प्रतिशत रहती है। लौह खनिज होते हुए भी पाइराइट का उपयोग लौह उद्योग में नहीं होता, क्योंकि इसमें विद्यमान गंधक की मात्रा लोहे के लिए बड़ी हानिकारक होती है। पाइराइट का महत्व इस खनिज से उपलब्ध गंध के कारण है। गंधक से गंधक का अम्ल तैयार किया जाता है, जो वर्तमान युग के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण रसायन है।

झूठा सोना या बेवकूफों का सोना किसे कहा जाता है। ह खनिज क्यूविक समुदाय में क्रिस्टलीय होता है। इसके क्रिस्टल घन या 'पाइरिटोहेड्रॉन' (pyritohedron) आकृति में मिलते हैं। पाइराइट के घन फलकों पर बहुधा धारियाँ पड़ी रहती हैं। इन की विशेषता यह है कि एक फलक की धारियाँ दूसरी निकटवर्ती फलक की धारियों पर समकोण बनाती हैं। पाइराइट कभी कभी कंकड़ की और कभी कभी अरीय (radiating) आकृति में भी मिलता है। धारीय आकृति के सुंदर क्रिस्टलों का 'पाइराइट सूर्य' कहकर संबोधित किया जाता है। इस खनिज का रंग पीतल के समान पीला होता है, पर इसके चूर्ण का रंग हरा-काला, या गुलाबी-काला, होता है। इसकी चमक दैदीप्यमान धात्वक है। इसी कारण इस खनिज से स्वर्ण का भ्रम होता है और इसे 'मूर्खों का सोना' कहा जाता है। इसका विदलन शंखाभ (conchoidal) होता है। हथौड़ा मारने पर इससे चिनगारियाँ निकलती हैं। इसकी कठोरता ६ से ६.५ तक तथा आपेक्षिक घनत्व ४.८ से ५.१ तक है। पाइराइटोहेड्रॉन में ३० कोर (edges) होते हैं, जिनमें २४ की लम्बाई एक समान होती है तथा शेष ६ की लम्बाई एकसमान (किन्तु शेष २४ से अलग) होती है।


Powered by ComboStrap