नैनोकण (nanoparticles) १ से १०० नैनोमीटर तक का आकार रखने वाले कण होते हैं। नैनोप्रौद्योगिकी में कण की परिभाषा में उसके एक ईकाई के रूप में दिखने, यात्रा करने और अन्य गुण व व्यवहार प्रदर्शित करने को अनिवार्य ठहराया जाता है। नैनोकणों का रसायनिकी, जीवविज्ञान, चिकित्सा, इलेक्ट्रोनिकी और अन्य प्रौद्योगिकी व विज्ञान की शाखाओं में बहुत महत्व है।